एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. नफीस अहमद खान ने क्लेरिवेट द्वारा जारी अत्यधिक उद्धत शोधकर्ताओं की सूची में जगह बना ली है। वैश्विक स्तर पर लगभग सात हजार शोधकर्ताओं ने 2023 में विभिन्न विषयों में यह विशिष्टता अर्जित की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. नफीस अहमद खान ने क्लेरिवेट द्वारा जारी अत्यधिक उद्धत शोधकर्ताओं की सूची-2023 में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है, जो 2019 के बाद से उनकी लगातार पांचवीं उपलब्धि है। क्लेरिवेट हर साल दुनिया के सबसे प्रभावशाली शोधकर्ताओं की सूची जारी करता है।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर लगभग सात हजार शोधकर्ताओं ने 2023 में विभिन्न विषयों में यह विशिष्टता अर्जित की है। अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं की सूची उन व्यक्तियों पर आधारित है, जिन्होंने लगातार गुणवत्तापूर्ण शोधपत्र तैयार किए हैं और वेब ऑफ साइंस में उद्धरणों के आधार पर उन्हें शीर्ष एक प्रतिशत शोधकर्ताओं में स्थान दिया गया है।