फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंगलायतन विश्वविद्यालय में प्रिया-प्रदीप बने मिस्टर व मिस फ्रैशर, स्पोर्टस फेस्ट सम्पन्न

Thu, 22 Dec 2022 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में मिस्टर फ्रैशर प्रदीप व मिस फ्रैशर प्रिया को चुना गया। विश्वविद्यालय में चल रहे कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट 2022-23 का समापन हो गया। जिसमें करीब 370 छात्र व 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
मंविवि में मिस्टर व मिस फ्रैशर के साथ प्राध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की मंगलायतन विश्वविद्यालय के दृश्य व श्रव्य कला विभाग में सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर्स के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें मिस्टर फ्रैशर प्रदीप व मिस फ्रैशर प्रिया को चुना गया। मिस लीना को नृत्य, जानवी को गायन, हबीबा को स्पीच, कशिश व दीक्षा को कविता के लिए पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने दीप जलाकर की। निर्णायक की भूमिका में डा. रामकृष्ण द्योष व डा. प्रेमलता यादव ने अदा की। संचालन विलास पालखे, दीक्षा यादव, उदय सिंह कुशवाह ने किया।

कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट का हुआ समापन
मंगलायतन विश्वविद्यालय में चल रहे कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट 2022-23 का समापन हो गया। जिसमें करीब 370 छात्र व 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वैडमिंटन में अनुज शर्मा व रचित सपारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त, कुनाल व रनबहादुर ने द्वितीय एवं यश जादौन व अभिषेक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में हेमंत ठेनुआं प्रथम, उमेश द्वितीय, सैलेश तृतीय स्थान पर रहे। बालीवॉल में बीएससी एग्रीकल्चर टीम को हराकर बॉल बूस्टर टीम विजयी रही। 10 टीमों के मध्य कांटे की टक्कर रही। क्रिकेट में इगलास टीम ने एमयू रायडर टीम को हराकर जीत दर्ज की। जिसमें श्रीकांत शर्मा ने 37 वॉल में 108 रन बनाए। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि खिलाड़ी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कठिन प्रयास करते हैं। कुछ खिलाड़ी जीत जातें है और कुछ को कोई स्थान नहीं मिलता। जीतना या हारना मुख्य नही है, खेल में सहभागिता आवश्यक है। 

कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट में प्रो. देवप्रकाश दहिया, प्रो. आरके शर्मा, डा. शिव कुमार, डा. संजय पाल, अभिषेक गुप्ता, सोनू कुमार, स्वेता भारद्वाज, मनू उपाध्याय, पुलकित उपाध्याय, कार्तिकेय भारद्वाज, थाहा मुस्तफा, अनुज शर्मा, आरती सिंह, भूमिका, प्रियांशी, कुनाल, रनबहादुर, पीयूष, मधुकांत शर्मा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें