फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे, करंट से बंदी रक्षक की मौत

Thu, 18 Jul 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बंदी रक्षक  घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहा था। तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक की सरकारी आवास में करंट लगने से मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वह घर में लगा बिजली बोर्ड सही कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मूल रूप से फर्रुखाबाद के कंपिल के रजगांव के 37 वर्षीय शहनवाज जेल में बंदी रक्षक थे। वह परिवार के साथ यहां जेल के पास सरकारी आवास में पत्नी, बेटा व बेटी संग रहते थे। 16 जुलाई रात घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे।

तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। इस पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में परिजन शव साथ ले गए। इस दौरान यह भी सामने आया कि वह किडनी संबंधी रोगी हो गए थे और आठ वर्ष पहले किडनी बदली गई थी। उनकी मौत पर 17 जुलाई को जेल में शोक मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें