फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 25 जनवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, संगठन ने शुरू की तैयारियां

Sun, 14 Jan 2024 03:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधानमंत्री 25 जनवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं। संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ आने के पीछे का मकसद धनीपुर एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरीडोर व राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का उद्घाटन है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसी क्रम में भाजपा की ब्रज क्षेत्र स्तर की बैठक 14 जनवरी को अलीगढ़ में होने जा रही है। जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मौजूद रहेंगे। कहने को बैठक नवमतदाता व पन्ना प्रमुख की समीक्षा पर है। मगर साथ में प्रधानमंत्री की संभावित अलीगढ़ रैली पर भी चर्चा होगी और अब तक की जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को प्रधानमंत्री का अलीगढ़ दौरान संभावित है, जिसे लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इस विषय में भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा बताते हैं कि आगरा रोड स्थित राधावन गेस्ट हाउस में यह बैठक दोपहर ग्यारह बजे से होगी। जिसमें ब्रज क्षेत्र के विधानसभा वार नवमदाता संयोजक, पन्ना प्रमुख मंडल संयोजक, जनप्रतिनधि व पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के अपने कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों पर भी इस बैठक में मंथन होगा। अभी तक के इनपुट के अनुसार 25 जनवरी को प्रधानमंत्री अलीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इसकी अधिकारिक सूचना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम संभावित है। तारीख का अभी तक कहीं कोई उल्लेख नहीं है।

इन योजनाओं का कर सकते हैं शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ आने के पीछे का मकसद धनीपुर एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरीडोर व राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का उद्घाटन है। बता दें कि  87.89 करोड़ रुपये से हो रहा आरएमपीयू का निर्माण हो रहा है, जिसका शिलान्यास सितंबर 2021 में पीएम ने ही किया था। अब तक विवि का  95 फीसदी कार्य कर लिया गया है पूरा, बस फीनिशिंग का काम बाकी है। 492 बीघा में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप विवि का कार्य 30 जनवरी तक पूरा करने का एजेंसी का दावा है। इसके अलावा धनीपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ होना है। बीते दिनों शासन स्तर से लाइसेंस जारी किया जा चुका है। अलीगढ़ एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से फिलहाल लखनऊ और दूसरे चरण के बाद दूसरे शहरों को जाने वाले लोगों एवं कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा अंडला के पास विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर की अब तक स्थापित सात इकाइयों का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें