थाना क्षेत्र के कस्बा कौड़ियागंज काली नदी के पास स्थित बड़े महादेव मंदिर के पुजारी ने मंदिर में खड़े वृक्ष को काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने पुजारी को पीटकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित पुजारी ने पुलिस से की है।
मंदिर के पुजारी संतोष गिरी पुत्र स्व. राम चरन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शिव मंदिर पर पिछले कई वर्षों से पूजा अर्चना करता है। बृहस्पतिवार की सुबह दो युवक वहां आए और मंदिर प्रांगण में लगे केला के वृक्ष को काटने लगे।
विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटा। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपी पिंकू पुत्र प्रेमसिंह व विनोद पुत्र गजराज निवासी कौड़ियागंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद