बजट में पेश की गई 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में कहा कि केंद्रीय बजट के जरिये केंद्र सरकार ने 2047 के विकसित भारत की तस्वीर पेश की है। यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कुछ सवालों पर प्रदेश में सिंचाई का दायरा बढ़ने व जिले की हालत भी सुधरने का दावा किया।
मंत्री ने बताया कि इस बजट को ज्ञान यानि गरीब, युवा, किसान व महिला आधारित है। यूपी को दो हाईस्पीड रेल कॉरीडोर, एमएसएमई का सबसे अधिक यूपी को लाभ, जिलों में बालिका हॉस्टल, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा आदि प्रमुख ऐसे कार्य हैं, जो प्रदेश की व देश की तस्वीर बदलेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से बंद माइनरों, टेल व रजबहों में पानी पहुंचा है। अलीगढ़ का मडराक रजबहा इसका उदाहरण है। जिले में 900 में से 400 करीब गांवों में पानी पहुंच रहा है। बाकी में प्रयास तेजी से जारी हैं। अंत में उन्होंने बजट को लोककल्याण कारी बताया।
इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, ऋषिपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, अबध सिंह बघेल, विजय विक्रम चीकू, राजीव भारती, पुष्पेंद्र सिंह, पवन खंडेलवाल, चंद्रमणी कौशिक, मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री जिले में भ्रमण पर ऋषिपाल सिंह, सांसद सहित कई भाजपाइयों के घर भी गए।
सांसद-विधायक ने समस्या उठाई तो चुप्पी साध गए जलशक्ति मंत्री
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष सांसद सतीश गौतम और इगलास विधायक ने किनमासा रजबहा और सड़क की समस्या उठाई, लेकिन जलशक्ति मंत्री अपने संबोधन में इस पर एक शब्द नहीं बोले। मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर ही भाषण दिया और सांसद के साथ उनके आवास पर चले गए। जलशक्ति मंत्री शनिवार को सांसद सतीश गौतम के गांव दामोदरनगर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने क्षेत्र के प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर की सड़क खराब होने से भक्तों को हो रही समस्या बताई और सड़क निर्माण कराने की मांग की।