फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: सीएम के अलीगढ़ दौरे को लेकर अधिकारी दौड़े नुमाइश ग्राउंड, निरीक्षण कर दिए निर्देश

Sat, 20 Jun 2026 03:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के आगामी 22 जून को अलीगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 19 जून को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना बन्नादेवी क्षेत्रांतर्गत नुमाइश ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

विज्ञापन


नुमाइश गेस्ट हाउस स्थित सभाकक्ष में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें