फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, नियंत्रण कक्ष किया दुरूस्त, 15-16 फरवरी तक आ जाएंगे प्रश्न पत्र

Wed, 31 Jan 2024 01:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की तैयारी अंतिम छोर पर हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसे पांच जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में कॉलेज के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखते कर्मचारी व शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तैयारियां शिक्षा विभाग जोरोशोर से चल रही हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने नियंत्रण कक्ष से नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी आरपीएस तोमर ने बताया कि जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसे पांच जोन में बांटा गया है। नियंत्रण कक्ष में परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। कोल तहसील क्षेत्र में 61 में से 45 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। अतरौली तहसील क्षेत्र में 42 में से 25 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। 

गभाना तहसील क्षेत्र में 10 में से 4 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। खैर तहसील क्षेत्र में 20 में से 6 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। इगलास तहसील क्षेत्र में 18 में से 11 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। जिले में उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। 15-16 फरवरी तक प्रश्न पत्र आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें