फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: एक प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, मंडी-विद्यालय अधिग्रहीत, ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग 4 नवंबर को

Tue, 29 Oct 2024 01:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर उपचुनाव में अब पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। अभी नाम वापसी की तारीख बाकी है। प्रशासन ने उपचुनाव के लिए धनीपुर मंडी और खैर के विद्यालयों को अधिग्रहित कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर उपचुनाव के चुनावी मैदान में उतरे सभी छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि एक प्रत्याशी विपिन कुमार ने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने स्वराज भारतीय न्याय पार्टी से पर्चा दाखिल किया था। अब मैदान में पांच प्रत्याशी हैं। अभी 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे । 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा । 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी । 

विज्ञापन


यह रह गए प्रत्याशी मैदान में

  1. पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  2. सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
  3. चारू कैन, समाजवादी पार्टी
  4. नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
  5. भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 


धनीपुर मंडी परिसर निर्वाचन कार्य समाप्ति तक अधिग्रहीत
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर के संपूर्ण स्थल व परिसर को निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक अधिग्रहीत कर लिया गया है। उन्होंने मंडी सचिव को निर्वाचन संबंधी सभी कार्य व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 नवंबर को पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी से रवाना होंगी। 13 नवंबर को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी, मतगणना का कार्य कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में ही होगा। इसके लिए मंडी स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएंगी।

विज्ञापन

ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग चार नवंबर को

खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान से पूर्व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में दो नवंबर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि निर्वाचन के लिए ईवीएम-वीवीपैट का साॅफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन होगा। इसके बाद ईवीएम कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफस्र द्वारा चार नवंबर को प्रातः 10 बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में क्षेत्रवार मतदेय कक्षों में किया जाएगा। एसडीएम खैर को निर्देशित किया है कि ईवीएम मतपत्र कमीशनिंग व सीलिंग कार्य के लिए जीपीएसयुक्त तीन भारी वाहन, अधिकारी व स्टाफ की डयूटी लगाई गई है।

खैर विधानसभा के विद्यालयों को किया अधिग्रहीत
 जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने खैर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विद्यालयों को अधिग्रहीत करने का निर्देश दिया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से परिसर में साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। डीएम ने बताया है कि खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस विभाग द्वारा स्कूल व कॉलेज चिन्हित किए गए हैं। उनके प्रधानाचार्य व प्रबंधक विद्युत, फर्नीचर व साफ-सफाई की व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए नोडल अधिकारी यातायात पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दें, ताकि समय से पुलिस को वहां पर ठहराया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें