फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे की दिनभर चलीं तैयारियां, शाम को कार्यक्रम टला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पीएसी मैदान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को संभावित दो दिवसीय अलीगढ़ दौरे का कार्यक्रम फिर टल गया है। पूर्वांचल में बाढ़ आने से राहत कार्यों को देखने के लिए मुख्यमंत्री का यहां का दौरा स्थगित हो गया है। अब अलीगढ़ आने का संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी होगा। संभावना है कि सीएम अब दीपावली बाद आकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को नगर निगम के 73 करोड़ की लागत से बने आधुनिक हैबिटेट सेंटर समेत जिले की करीब 400 करोड़ की कुल 59 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने आना था। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम के हैबिटेट सेंटर में होना था। जहां सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मौजूद रहना था। रात्रि में उन्हें कमिश्नरी के निकट सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करना था और अगले दिन उन्हें जनपद एटा में कार्यक्रम में भाग लेने जाना था।
मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी प्रमुख मंडल एवं जिलों का दौरा कर रहे हैं। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण कर चुके हैं। भाजपा सरकार के 2.0 कार्यकाल में यह मुख्यमंत्री का पहला दौरा था। मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम मिलते ही हर हरेक महकमा सतर्क हो गया था।
विज्ञापन

खुद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में अधीनस्थों के साथ बैठक कर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा कर ली थी। इसके साथ ही, अन्य कार्यक्रमों को भी अंतिम रूम दिया जा रहा था। डीएम ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, पीएसी स्थित हैलीपेड ग्राउंड का निरीक्षण किया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल आदि ने मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में जुटे रहे। हालांकि देर शाम मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक टल जाने की सूचना मिली तो अफसरों ने राहत की सांस ली।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिले में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अभी अलीगढ़ आने का कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है, जल्द ही आने का नए सिरे से कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें