फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस दीवाने डांस के रनरअप रहे सोहेल को मिल रहीं धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस की दुनिया में अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले बाल कलाकार सोहेल खान एवं उनके पिता शहजाद खान को धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि धमकी देने वाले युवक ने मोबाइल फोन छीनने के साथ ही सोहेल के इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब चैनल की आईडी को हैक कर लिया है और बदले में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। मंगलवार को सोहेल ने अपने पिता के साथ डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अपनी पीड़ा सुनाई। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कासिमपुर निवासी सोहेल खान (8) कलर टीवी चैनल के डांस दीवाने 3 के रनर अप रह चुके हैं। पिता शहजाद ने डीएम को बताया कि पड़ोसी गांव तालिबनगर के एक युवक ने हमदर्दी दिखाते हुए सोहेल को कुनाल ठाकुर के पास डांस सिखाने के लिए अलीगढ़ ले जाना शुरू किया था।
टीवी शो में भी इस युवक ने खुद को सोहेल का हमदर्द बताया था। सोहेल टीवी शो में रनरअप रहा तो बतौर पुरस्कार मिले रुपयों को युवक ने अपने पास रख लिया। इतना ही नहीं, तत्कालीन डीएम की ओर से मिले एक लाख रुपये के चेक का भी उसने भुगतान करा लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि युवक ने सोहेल के इंस्टाग्राम अकाउंट एवं यूट्यूब चैनल के पासवर्ड व आईडी को हैक करने के साथ ही मोबाइल फोन भी छीन लिया है। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पासवर्ड व मोबाइल फोन के बदले में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने डीएम से जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएम ने इस प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को जांच कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें