फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स व मोनिका ब्लास्टर्स फाइनल में

विज्ञापन
विजडम पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में अमर उजाला एंड शाहजी प्रजेंट सीसीएल 2021 क्रिकेट टूर्नामेंट में ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला व शाहजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स व मोनिका ब्लास्टर्स की टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में हरकुट वारियर्स व कपिल सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल शुक्रवार सुबह 12 बजे से खेला जाएगा। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त व एडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि एसीएम-2 रंजीत सिंह होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विजडम पब्लिक स्कूल में सेलिब्रिटी लीग के पहले सेमीफाइनल में हरकुट वारियर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 92 रन बनाए। सक्षम ने 23 रन व शादान ने 21 रन की पारी खेली। प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स के गेंदबाज आरजू ने चार विकेट, शिवम व श्वेता ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने 94 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। हिमांशु ने 46 रन की पारी खेली। वारियर्स के गेंदबाज शादान, रिया व सक्षम ने एक-एक विकेट झटका। मैन ऑफ द मैच आरजू को चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में मोनिका ब्लास्टर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 163 रन बनाए। वरुण ठाकुर ने 42 रन की पारी खेली। कपिल सुपर किंग्स के गेंदबाज अंजुल ने दो विकेट झटके। जवाब में सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 152 रन बना सकी। वह 11 रन से मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रांजल ने 65 रन व अंजुल ने 40 रन बनाए। ब्लास्टर्स के गेंदबाज अदनान ने तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्लास्टर्स के कप्तान सुदेश सरकनिया ने जीत पर खुशी जताई है। इस अवसर पर अनिकेत बालकिशन, चारु चौहान, दिनेश सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका है सहयोग
कपिल ज्वैलर्स, हरकुट टिन उद्योग, प्रीमियर इंस्टीट्यूट, मोनिका डिजिटल, होम फिट एक्सपर्ट नियोमैक्स, भार्गव स्कूल यूनिफॉर्म, लॉ शेफ, डिजिटल मीडिया पार्टनर डीएनएन, विजडम पब्लिक स्कूल, एसजेडी पब्लिक स्कूल, सांगवान सिटी, लॉ विस्टा हाइट्स, एलआईसी टीएमएस, एलीगेंस बॉथ एस्सेसरीज, कार्यक्रम संयोजक अखिल सागर व विवेक शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें