फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति से हुआ झगड़ा, गर्भवती ने फंदे से लटककर दी जान, मायके पक्ष ने नहीं दी तहरीर

Tue, 18 Mar 2025 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दंपती के बीच आए दिन घरेलू कलह होती थी। 17 मार्च को फिर से दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद हसीना अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वह फंदे से लटकी हुई थी। 
विज्ञापन
गर्भवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के महेशपुर में 17 मार्च देर रात पति से विवाद होने पर एक गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

 
क्वार्सी क्षेत्र के फतेह नगर निवासी हसीना (20) का दो साल पहले क्वार्सी क्षेत्र के महेशपुर निवासी रिजवान से निकाह हुआ था। महिला का पति मजदूरी करता है। हसीना गर्भवती थी। दंपती के बीच आए दिन घरेलू कलह होती थी। 17 मार्च को फिर से दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद हसीना अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वह फंदे से लटकी हुई थी। 

परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अभय पांडेय ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। मायके पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें