फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में प्रधानपति को गोली मारी, जख्मी

Thu, 31 Dec 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के चर्चित कविता चौधरी हत्याकांड के आरोपी गांव ग्वालरा के योगेश चौधरी के प्रधानपति भाई मनोज चौधरी को बुधवार सुबह गोली मार दी गई। घटना उनके शताब्दी नगर स्थित फ्लैट पर हुई।
विज्ञापन


हमलावरों ने पहले दरवाजा खुलवाया और गेट खुलते ही गोली मारकर भाग गए। मगर हमलावरों का निशाना चूक गया। गोली गुप्तांग के पास जांघ में जा धंसी। आनन-फानन मनोज को ट्रामा सेंटर लाया गया।

 जहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह हमला गांव में चली आ रही प्रधान के चुनाव की रंजिश में माना जा रहा है। इसी पंचायत चुनाव में मनोज की पत्नी ने विपक्षी खेमे से प्रधानी जीती है।
विज्ञापन


हरदुआगंज क्षेत्र के दो कद्दावर गुटों में चल रही रंजिश बेहद चर्चित है। इनमें एक गुट योगेश चौधरी निवासी ग्वालरा और मलखान सिंह हत्याकांड के आरोपी संजीव उर्फ रॉबी निवासी कलाई का है।

दूसरा गुट पूर्व प्रधान विंका निवासी ग्वालरा व सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ कालू निवासी कलाई का है। लंबे समय से रंजिश शांत पड़ी थी। मगर हाल के पंचायत चुनाव में रंजिश एक बार फिर गरम हो गई है।
विज्ञापन


 योगेश चौधरी के बड़े भाई मनोज सिंह ने अपनी पत्नी मिथलेश को गांव से प्रधानी जिताई है, जबकि सामने विपक्षी विंका की भाभी चुनाव हारी हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें