फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की मुख्य धारा से युवाओं को जोड़ रहा है प्रतिष्ठा हेल्पलाइन

विज्ञापन
गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता करते प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रतिष्ठा हेल्पलाइन इन दिनों मिशन 100 गांव में निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में लगा हुआ है। शुक्रवार को अतरौली क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर 54 युवाओं को गोद लिया। इस तरीके से हेल्पलाइन ने अब तक 504 युवाओं को गोद ले लिया है, जिनको प्रशासनिक सेवा दिलाने के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने बताया कि प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के बैनरतले उन्होंने मिशन 100 गांव में निशुल्क शिक्षा का बीड़ा उठाया है, जिसके तहत शुक्रवार शाम तक 504 युवाओं को गोद लिया जा चुका है। इनमें से 250 से ऊपर बच्चों को लॉकडाउन से पहले निशुल्क शिक्षा दी जा रही थी। अब सभी बच्चों को आनलाइन जोड़ने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
डीआर यादव ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को अतरौली के गांव खड़ऊआ में 27, ततारपुर में 9, नगला भिड़या में तीन, नगला रम में 15 युवाओं को गोद लिया है, जिन्हें मिलाकर 504 युवाओं को गोद लिया जा चुका है। डीआर यादव ने बताया कि किसानों, बंजारे, मजदूर जैसे जरूरतमंद परिवारों को देखकर उनके बच्चों को गोद लिया जा रहा है। सभी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान चंद्रमा यादव, संजीव लाला, गोपी, अजय प्रताप, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें