फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महापौर प्रशिक्षण में लिया प्रशांत ने भाग, आने वाले समय में शहर में होंगे बड़े सुधार

Fri, 02 Jun 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेयर प्रशांत सिंघल सहित जिले की सभी निकायों के प्रमुखों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। मेयर के अनुसार इस दौरान सुबह से शाम तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के अलग अलग सत्रों में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री आदि ने संदेश दिया।
विज्ञापन
लखनऊ में महापौर प्रशांत सिंघल को शॉल ओढ़ाकर बधाई देते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तर पर बृहस्पतिवार को महापौर सहित सभी निकाय प्रमुखों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर प्रशांत सिंघल ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रशिक्षण में जो संकेत मिले, वे सीधी गवाही दे रहे हैं कि आने वाले समय में शहर में बड़े सुधार होंगे। इसका सीधा लाभ आम शहरी को मिलेगा और हमारा बदला-बदला नजर आएगा।

विज्ञापन


मेयर प्रशांत सिंघल सहित जिले की सभी निकायों के प्रमुखों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। मेयर के अनुसार इस दौरान सुबह से शाम तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के अलग अलग सत्रों में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री आदि ने संदेश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान, शहरों को अतिक्रमण मुक्त करने, योजनाओं को धरातल पर लाने और हर कीमत पर शहरों का विकास हर पायदान पर कराने पर जोर दिया गया। बताया गया कि हमें क्या करना है। कैसे हमें काम कराना है और जरूरत पर बजट शासन से मुहैया कराना है। साफ कहा कि किसी भी स्तर पर बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। मेयर ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने बेहद उत्साह पैदा किया है और इसका असर आने वाले दिनों में शहर में दिखाई देगा।

तो पूरा यूपी हो जाएगा सेफ प्रदेश
मेयर ने कहा कि सबसे बड़ा जोर अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर रहा। जिसमें कहा गया है कि हमें सभी शहरों में सभी निजी व सरकारी संस्थानों के सीसीटीवी आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम से जुड़वाने हैं। मेयर ने कहा कि इसके विषय में बताया गया है कि छह माह में यह प्रोजेक्ट पूरा होना है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि हर सिटी सेफ सिटी होगा और पूरा प्रदेश सेफ प्रदेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें