गांव अतुर्रा के ग्राम प्रधान राजकुमार ने करीब दस लोगों पर भाई सहित खुद को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार गांव अतुर्रा के ग्राम प्रधान राजकुमार 29 अगस्त शाम को उनका भाई अजयवीर पुत्र विजेन्द्र सिंह गांव में परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में हरपाल सिंह , नगेंद्र सिंह, शिवचरन, विजय सिंह, सोनपाल, शेरपाल, महेंद्र, पूरन देवी, राकेश सहित पांच अज्ञात लोगों ने एक राय होकर रोक लिया। लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जिसमें वह लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुन राजकुमार बाइक से वहां पहुंचे तो आरोपियों उन्हें भी पीट दिया। मामले में थाना पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।