फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sat, 31 Aug 2024 06:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह ललितेश अचेत हालत में कमरे में पड़ी मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। वह मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिला का शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस रोड स्थित गांव मोहनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ललितेश (24) पुत्री मोहन सिंह की शादी 2019 में अंकित से हुई थी। 30 अगस्त सुबह ललितेश अचेत हालत में कमरे में पड़ी मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। वह मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट में होगा। मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें