फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Nov 2015 01:53 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद/अलीगढ़ (ब्यूरो)। प्रधानी चुनाव का रक्तरंजित चेहरा एक बार फिर सामने आया है। शनिवार सरेशाम अकराबाद क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी चाहरम में प्रधान पद के प्रत्याशी हीरा सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में वोट मांगने के दौरान दबंग प्रवृति के एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी खुद को एक सत्ताधारी का रिश्तेदार बताता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही रही है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी की गाड़ी में आग लगा दी और घर के बाहर रखा सामान फूंक दिया।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग में आरक्षित गांव नगरिया पट्टी चाहरम में हीरा सिंह (लोधी राजपूत) ने पर्चा भरा था। हीरा सिंह भट्ठा मजदूरों का ठेकेदार था। उनकी पत्नी ज्ञान देवी ने बताया गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के नीरू ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। वह कई बार हीरा सिंह को धमकी भी दे चुका था, लेकिन उन्होंने धमकियों को नजरअंदाज कर दिया। 28 नवंबर को पहले चरण के चुनावों को लेकर हीरा सिंह शाम करीब साढ़े सात बजे जनसंपर्क के लिए निकले।

तभी नीरू ने अपने दो तीन साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। एक गोली उनकी गर्दन में लगी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। परिजन और गांव के अन्य लोग आनन फानन हीरा सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हीरा सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। मौके पर एसपीआरए संसार सिंह पहुंचे और घटना की छानबीन की।
विज्ञापन


एसपीआरए  के अनुसार वारदात में नीरू नामक युवक का नाम सामने आया है। वह गांधीपार्क थाने में हत्या के मामले में भी आरोपी है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें