फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के साथ प्रदीप गंगा ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
प्रदीप गंगा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने महानगर कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर अपने पद एवं सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गंगा ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर संगठन का निजी हित में इस्तेमाल करने एवं व्यापारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। प्रदीप गंगा जल्द ही नवीन संगठन की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप गंगा व्यापार मंडल से करीब 15 वर्ष से अधिक समय से जुड़े हैं। पिछले 6 साल से महानगर अध्यक्ष पद पर हैं। समर्थकों के साथ अचानक पद एवं सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद व्यापार मंडल की राजनीति में लखनऊ तक खलबली मच गई है। बात बनवारीलाल कंछल तक पहुंच गई है। प्रदीप गंगा ने बनवारीलाल कंछल पर संगठन का निजी हित में इस्तेमाल करने एवं व्यापारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
गंगा का कहना है कि व्यापारियों का शोषण करना ही कंछल का अब एक मात्र लक्ष्य हो गया है। व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी के सैकड़ों मुकदमे उन पर चल रहे हैं। गंगा का कहना है कि हर तीन वर्ष बाद प्रदेश सदस्यता के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्रित कर बनवारी लाल कंछल निजी हित में उपयोग करते आ रहे हैं। हिसाब मांगने पर संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश की बैठकों में फर्जी हिसाब का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है। प्रदीप गंगा के इस्तीफे की सूचना के बाद प्रदेश अध्यक्ष यहां के व्यापारियों के संपर्क में है। हालांकि, पूछे जाने पर उन्होंने इस्तीफे की सूचना से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदीप गंगा के इस्तीफे की सूचना नहीं है। गंभीर आरोप लगाए जाने के सवाल पर कहा कि लोग आरोप तो लगाते ही हैं। लगाने दीजिए।
गंगा का दावा, ये लोग छोड़ रहे कंछल का साथ
युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य, युवा महानगर प्रभारी महेश धनराज, युवा चेयरमेन आमिर आबिद, महानगर उपाध्यक्ष एमएन गांधी, शिवकुमार पाठक, दुर्वेश वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, अतुल गुप्ता, अनिल कुमार बंसल, राकेश वार्ष्णेय, तारिक पठान, गोपीचंद शर्मा, उमेश गौड, राहुल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, यतीश वार्ष्णेय, कैलाश चंद्र वार्ष्णेय के अतिरिक्त 28 सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें