परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने मंडल के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक को भेजे पत्र में 15 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार कराकर अंक अपलोड सुनिश्चित करने को कहा है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध 160 महाविद्यालयों ने सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराई हैं। इससे परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हो रही है। विवि प्रशासन ने 15 जुलाई तक परीक्षा नहीं होने पर कॉलेज, बाह्य व आंतरिक परीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं और शोध परियोजना की परीक्षा कराकर अंक अपलोड करने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक 160 महाविद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार नहीं कराई। 24 जुलाई से नए सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने मंडल के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक को भेजे पत्र में 15 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार कराकर अंक अपलोड सुनिश्चित करने को कहा है। अन्य संबंधित महाविद्यालयों, बाह्य और आंतरिक परीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।