फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभु’ के आश्वासन से अलीगढ़ के निर्यातक गदगद  

Thu, 02 Aug 2018 01:39 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
‘प्रभु’ के आश्वासन से अलीगढ़ के निर्यातक गदगद   - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ के निर्यातकों को भी मुरादाबाद के उद्यमियों की तरह एनईआईएस (न्यू इंटरप्राइस इंसेंटिव स्कीम) (फोकस स्कीम) के अंतर्गत सात प्रतिशत का लाभ मिलेगा। यह आश्वासन वाणिज्यमंत्री सुरेश प्रभु ने यहां के निर्यातकों को दिया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के उद्यमियों को फोकस स्कीम के अंतर्गत 3 प्रतिशत इंसेंटिव मिलता था, जबकि मुरादाबाद के उद्यमियों को सात प्रतिशत। इस नुकसान की वजह से यहां के उद्यमी बहुत दिनों से नाराज थे। उनका कहना था कि जब हार्डवेयर एवं आर्टवेयर का बेस मेटेरियल समान है तो स्कीम का लाभ अलग-अलग शहर के उद्यमियों को अलग-अलग क्यों दिया जा रहा है।

बुधवार को सांसद सतीश कुमार गौतम के साथ फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैनुफ्रैक्चर्स के सदस्य वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु से मिले और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। उद्यमी मनीष बंसल ने बताया कि वाणिज्य मंत्री ने उनके ज्ञापन को तुरंत डीजीएसपी को दे दिया और 3-4 दिन में रिजल्ट देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे अलीगढ़ के निर्यातकों को 4 प्रतिशत का फायदा होगा। इसके साथ ही विश्व बाजार में चीन से मुकाबला करना आसान होगा। सुरेश प्रभु के आश्वासन से यहां के उद्यमी गदगद हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रशांत गोयल, नवनीत माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, पवन खंडेलवाल, मनीष बंसल, संदीप चाणक्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें