उत्तर प्रदेश जिम संगठन के तत्वावधान में 2 फरवरी को एक जिम में चैंपियनशिप हुई। इसमें पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 170 किलो वजन उठाकर विवेक स्ट्रांग मैन और 70 किलो वजन उठाकर आरती वुमन स्ट्रांग बनीं।
विज्ञापन
55 किग्रा भार वर्ग में अयान पहले, अजहर दूसरे, तन्मय तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा में हेमंत पहले, आकाश दूसरे, राज हसन तीसरे, 65 में प्रियांश पहले, अनस दूसरे, आशीष तीसरे स्थान पर रहे। 70 किग्रा में अजीत पहले, ताबिश दूसरे, रेहान तीसरे स्थान पर रहे। 80 किग्रा भार वर्ग में विवेक पहले, सत्येंद्र दूसरे, निशांत तीसरे स्थान पर रहे।
जिम के निदेशक अभय सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मुजाहिद असलम ने किया। निर्णायक मंडल में प्रदेश सचिव विनीत यादव, नेशनल जज यासीन शम्स, भानु राज, फैजान, ऋषभ केला, देवेश राज, हाजी सानू रहे।