फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से महानगर में बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारहद्वारी क्षेत्र में करीब 18 घंटे आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को शहर में सुबह से लेकर रात तक बिजली की आंख मिचौली जारी है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार से बूंदाबांदी हो रही है। इसी के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
स्वर्ण जयंतीनगर, अवंतिका फेज वन, रामघाट रोड सहित कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली जारी है। निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से लोग बेहद परेशान है। बारहद्वारी क्षेत्र के फायर बिग्रेड कॉलोनी, प्रतिभा कॉलोनी, शक्ति नगर, राजेंद्र नगर, गूलर रोड, रामबाग कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 8 बजे से बुधवार दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बुधवार रात 8 बजे से फिर से बिजली गुल हो गई है। बारिश तेज होने पर शहर के अन्य कई इलाकों में भी आपूर्ति बाधित है। राजेंद्र नगर निवासी राम सारस्वत ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की है। उनका कहना है कि बारिश शुरू होते ही अलीगढ़ में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि बारिश एवं हवा के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। ब्रेकडाउन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ एरिया में समस्याएं दूर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें