फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शहर में आंधी-बारिश से बिजली ठप, जलभराव से जूझे लोग

विज्ञापन
बारिश से भरा पानी।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
आंधी-बारिश से मंगलवार को शहर के कई इलाकों में पेड़, टिनशेड, स्वागत द्वार और खंभे गिर गए, इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात की शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिसके कारण लोग परेशान रहे।

सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, करीब 4:30 बजे तक हुई झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। रावणटीला, सुदामापुरी, धनीपुर, एलमपुर, डी सेंटर, भुजपुरा व मथुरा रोड सहित आदि बिजली घर ब्रेक डाउन में चला गया। आंधी से विकास भवन, डीडीयू अस्पताल आदि स्थानों पर पेड़ व डालियां टूट कर गिर गईं।
विज्ञापन


बारिश धीमी होने के बाद टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराना शुरू किया तो बौनेर से निकलने वाली 33 केवी लाइन का क्रास आर्म्स टूटा मिला, जिसके कारण रावण टीला और सुदामापुरी क्षेत्र के लगभग 50 हजार की आबादी अंधेरे में रहीं। एक्सईएन अमर सिंह की देखरेख में बिजली निगम के कर्मचारी कार्य करते रहे।


रात करीब 8:00 बजे तक रावण टीला की आपूर्ति बहाल की गई मगर सुदामापुरी की आपूर्ति बहाल होते ही जोर का धमाका होकर फिर बत्ती गुल हो गई, जिसके बाद टीम रात तक कार्य करती रही, बिजली रात नौ बजे तक नहीं आई। इसके कारण घरों के इन्वर्टर तक बोल गए, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।


आगरा रोड व रावण टीला क्षेत्र में खंभे क्षतिग्रस्त हो गया। एलमपुर, धनीपुर, जमालपुर, कनवरी गंज, मानसरोवर कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली करीब तीन घंटे तक गुल रही। विद्युत लाइन व इंसुलेटर डैमेज होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।



तालानगरी में गिरे 17 खंभे, तीन ट्रांफार्मर ध्वस्त

तेज आंधी से हरदुआगंज क्षेत्र में 17 खंभे गिर गए। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि आंधी से तालानगरी में 17 खंभे गिरे हैं, जिसमें 11 केवीए के 11 खंभे और एलटी लाइन के छह खंभे हैं। तीन ट्रांसफॉर्मर गिरने से ध्वस्त हो गए हैं, इसकी वजह से कई इलाकों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।

- तेज बारिश के कारण रेलवे रोड, आगरा बाईपास कट, रामघाट रोड पर एसएमबी इंटर कॉलेज के सामने, दीवानी कचहरी, गुरुद्वारा रोड, सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड, महेंद्र नगर, भुजपुरा, मामू भांजा, अचल ताल, देवी नगला, डिफेंस कॉलोनी, ढपरा रोड, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, सुरेंद्र नगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। इधर क्वार्सी चौराहे और सेतु के आसपास भी जलभराव से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। ढापरा रोड पर बांस-बल्लियों से बना स्वागत गेट क्षतिग्रस्त हो गया।



600 क्विंटल गेहूं भीगा

बारिश से धनीपुर मंडी परिसर में रखा हुआ करीब 600 क्विंटल गेहूं भीग गया। मंडी परिसर में किसान मंगलवार को गेहूं की तौल करा रहे थे। दुकानों के सामने बाहर गेहूं सड़कों पर था। अचानक आई बारिश से किसानों को गेहूं ढंकने का भी मौका नहीं मिला।


आंधी बोरों पर रखे त्रिपाल आदि को भी उड़ा ले गई, जिसके कारण किसानों और व्यापारियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारी अरविंद सिंह की माने तो 1000 बोरी गेहूं बारिश में भीग गया। इसका सीधा नुकसान व्यापारियों को हुआ है। यही नहीं मंडी में पानी भरने और जगह-जगह रखे गेहूं भी भीग गया।
विज्ञापन



- अचानक आई बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई। सबसे ज्यादा परेशानी सुदामापुरी व रावणटीला क्षेत्र में रही। क्रास आर्म्स टूटने के कारण उसे सही करने में समय लग गया। बाकी सभी क्षेत्रों में समय से आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। यूसी जैन, एसई, विद्युत नगरीय मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें