फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्रेकडाउन और फाल्ट से कई इलाकों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार रात बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, ट्रांसफॉर्मर में खराबी, फाल्ट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण हजारों उपभोक्ताओं को रातभर और शुक्रवार दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



सबसे अधिक असर जमालपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रहा। देर रात 33 केवी ब्रेकडाउन के चलते जमालपुर, धौर्रा माफी, जीवनगढ़, फिरदौस नगर कॉम्प्लेक्स और हादी नगर समेत कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। किला बिजलीघर से जुड़े शहंशाहबाद, किला रोड और पटवारी नगला क्षेत्र में भी रातभर आपूर्ति बाधित रही।


रसलगंज में नाले के पास ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने और तारों में आग लगने से रसलगंज, सराय रहमान और नई आबादी की बिजली लंबे समय तक ठप रही। वहीं, सुदामापुरी फीडर की केबल क्षतिग्रस्त होने से हाथरस अड्डा क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन



महेंद्र नगर, पला रोड, जयगंज, प्रकाश नगर, गंभीरपुरा, उदय विहार, रघुवीरपुरी, शिवपुरी, संत नगर, कृष्णा विहार, मानसरोवर कॉलोनी और बारहद्वारी समेत कई क्षेत्रों में भी बार-बार बिजली गुल होने, लो-वोल्टेज और एक फेज गायब रहने की शिकायतें मिलीं।
अधीक्षण अभियंता (शहरी) अंशुमान यादव ने बताया कि ओवरलोडिंग और तकनीकी फाल्ट के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर खराबियां दूर कर आपूर्ति सामान्य कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें