शहर में शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही। अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल होने, लो वोल्टेज, एक फेज न आने और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आईं।
रामबाग कॉलोनी में रात करीब 11 बजे से बिजली गुल होने की शिकायत मिली। रावण टीला, जवाहर नगर, प्रकाश नगर गली नंबर सात, कृष्णापुरी-मठिया, तुर्कमान गेट, ख्वाजा चौक, क्वार्सी की आनंद विहार कॉलोनी, भुजपुरा-कमेला रोड, रघुवीरपुरी, जवाहर नगर से भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आईं।
वैशालीपुरम, ऐलमपुर और सारसौल में उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज आने की शिकायत की। नौरंगाबाद शहर फीडर, गांधी पार्क से आगे और गंभीरपुरा क्षेत्र में भी वोल्टेज की समस्या सामने आई। लोधीपुरम, सासनी गेट में एक फेज नहीं आने और कृष्णापुरी में उपभोक्ताओं ने बार-बार ट्रिपिंग की शिकायत की। जमालपुर सब स्टेशन क्षेत्र के धौर्रा माफी में सुबह से बिजली बार-बार आने-गुल होने की शिकायत देर शाम तक जारी रही। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि बारिश के चलते कई इलाकों में फाॅल्ट आए थे, जिन्में टीमें भेजकर सही कराया गया और आपूर्ति को बहाल कराया गया।