फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली की डिमांड कम, आठ दिन से बंद है पावर हाउस की सात नंबर यूनिट

Sat, 19 Apr 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कासिमपुर पावर हाउस के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि यूनिट संख्या सात बंद है। मांग के अनुसार उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 110 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली सात नंबर यूनिट आठ दिनों से बंद है। यही नहीं प्रदेश में बिजली की मांग कम होने के कारण परियोजना की बाकी यूनिटों में भी पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं हो रहा है। मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि यूनिट संख्या सात बंद है। मांग के अनुसार उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन


गौर हो कि पावर हाउस की उत्पादन क्षमता 1270 मेगावाट है, यहां पर चार यूनिटें हैं। सात नंबर यूनिट से 110 मेगावाट, आठ व नौ से 250-250 मेगावाट, 10 नंबर यूनिट से 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। उत्तर प्रदेश स्टेट डिमांड डिस्पैच सेंटर ग्रिड का प्रबंधन करता है। बिजली की मांग के अनुसार ही उत्पादन होता है। सात नंबर यूनिट 11 अप्रैल से बंद है। बाकी तीनों यूनिट का संचालन 14 अप्रैल से शुरू हुआ है। 18 अप्रैल को पावर हाउस से 634 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें