हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की आठ व नौ नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन बंद हो गया है। यह कदम बिजली की कम हुई मांग पर उठाया गया है।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया है कि विद्युत मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बुधवार की रात आठ व नौ नंबर यूनिट से उत्पादन बंद कर दिया गया है। अब केवल दस नंबर यूनिट से ही उत्पादन जारी है। सात नंबर यूनिट पहले से ही बंद पड़ी है। दस नम्बर यूनिट जो कि 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे 610 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यदि चारों यूनिटें सही चलाई जाएं तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।