हरदुआगंज तापीय परियोजना की 10 नंबर यूनिट में शुक्रवार से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। परियोजना में 12 दिन बाद शुरू हुई है। तीन यूनिटें अभी भी बंद चल रही हैं।
परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 12 दिन पहले परियोजना की चारों यूनिटों मेें उत्पादन बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 10 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।यूनिट को सुबह लाइट-अप किया गया था और शाम लगभग चार बजे से लोड पर आ गई। 10 नंबर यूनिट 660 मेगावाट क्षमता की है, जिसमें अभी 404 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सात, आठ व नौ नंबर यूनिट अभी भी बंद चल रही हैं, यदि चारों यूनिटें अपनी पूरी क्षमता के साथ चलें तो 1270 मेेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।