फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आलू व्यापारी का बेटा गायब, खाते से रुपये भी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र के नींवरी के आलू व्यापारी का बेटा घर से गायब है। उसके जाने के बाद से व्यापारी के खाते से चार लाख रुपये पार हो गए हैं। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई है। आलू व्यापारी अच्छा जी का बेटा अनीस उर्फ वीरू 29 नवंबर को घर से अपने पिता का मोबाइल लेकर चला गया। 6 दिसंबर तक उसके पेटीएम एकाउंट से जुड़े बैंक खाते से 4 लाख रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन

पिता ने इस विषय में पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसे उसके तीन दोस्त ले गए हैं तो पुलिस ने एक दोस्त के परिजन पूछताछ के लिए थाने बुला लिए। इस पर युवक ने पिता को फोन कर खुद को दिल्ली होने और दोस्त के परिवार को छुड़वाने के लिए फोन किया। यह भी कहा कि वह लौट आएगा। इससे पहले एक दिन पिता को उसने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें