फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से महंगा आलू बीज खरीदने को मजबूर होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

किसान की उन्नति के बड़े-बड़े दावे करने वाली मोदी-योगी सरकार के राज में आलू किसानों के साथ नाइंसाफी हो गई है। लखनऊ स्थित सरकारी गोदामों से आलू का बीज मांग से काफी कम मात्र 1400 क्विंटल मिला है। वह भी ओवर साइज। इसके चलते आलू बेल्ट माने जाने वाले अलीगढ़ के किसानों को बाजार से महंगे दामों पर आलू का बीज लेने पर मजबूर होना तय है।
इस सीजन में उद्यान विभाग ने 2200 क्विंटल आलू बीज की मांग शासन को भेजी थी। इधर, वर्तमान सीजन में आलू की अच्छी कीमतों से उत्साहित किसानों ने धड़ाधड़ आवेदन करते हुए 11500 क्विंटल बीज की मांग कर डाली। जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को आलू बीज का आवंटन आ गया है । इस बार 1599 क्विंटल बीज मिला है। 10 प्रतिशत सूख को हटा दिया जाए तो करीब 1400 क्विंटल बीज बचेगा। आवंटन में 50 फीसद आलू ओवरसाइज है। जिसे आमतौर पर पसंद नहीं किया जाता। बता दें कि सबसे ज्यादा मांग फाउंडेशन वन यानि सीड साइज की रहती है। दूसरे नंबर पर एफ 2 और तीसरे नंबर पर ओवर साइज आलू आता है।
विज्ञापन

आवंटन में नौ किस्मों का मिला आलू
अलीगढ़। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस बार 3797 कुफरी बहार, चिप्सोना1, चिप्सोना3, सूर्या, पुखराज, गरिमा, ख्याति, फ्राई सोना आदि किस्मों का आलू बीज मिला है।
विज्ञापन

बीजों के दाम
-एफ1-3150 रुपये क्विंटल
-एफ2-2600 रुपये क्विंटल
-ओवर साइज-2455 रुपये क्विंटल
-बाजार में निजी कंपनियों के रेट-3100 से 3500 रुपये क्विंटल
-कोल्ड स्टोरों में 18 से 20 फीसदी आलू मौजूद
आलू का बीज शासन से कम मिला है। मिले आवंटन में 50 फीसदी बीज ओवर साइज है।
एनके सहानिया, जिला उद्यान अधिकारी
देरी से आए आलू बीज के आवंटन के चलते लॉटरी टली
अलीगढ़। आलू बीज के देरी से आवंटन के चलते शनिवार आज होने वाली लॉटरी टल गई है। जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात आवंटन मिला है। इसकी फाइल डीएम को भेज दी गई है। उनके अनुमोदन के बाद जिला स्तरीय कमेटी गठित होगी। लॉटरी संभवत: सात या आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें