एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार परिजन पोस्टमार्टम की प्रति लेने आए थे। अभी उन्होंने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर देंगे तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
अलीगढ़ के रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता द्वारा 29 नवंबर को आत्महत्या किए जाने के बाद से परिजन इसे आत्महत्या मानने को राजी नहीं। परिजन 1 दिसंबर को बन्नादेवी थाने पहुंचे और पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति ले गए। परिवार का कहना था कि इस रिपोर्ट पर विधिक राय लेने के बाद तहरीर देने आएंगे।
विज्ञापन
मूल रूप से आगरा कागारौल के गांव बैमन के किसान कर्मवीर सिंह की बेटी हेमलता (28) रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर महिला सिपाही के रूप में तैनात थी। वह जीटी रोड पर बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहती थी।
29 नवंबर दोपहर वह छुट्टी लेकर घर निकल रही थी। उस समय उसने किसी वजह से आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मामले में पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। इसी क्रम में सोमवार को परिजन यहां बन्नादेवी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम की प्रति ली। इस बीच कुछ बातचीत कर जानकारी जुटाई। फिर वापस चले गए। परिजन का कहना है कि इस पर वे कानूनी राय लेंगे। इसके बाद फिर तहरीर देने आएंगे।