फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोशल मीडिया पर हुआ 'जनाजा तारिक मंसूर' का पोस्टर वायरल, इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट

Sat, 08 Apr 2023 02:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू-सिटीजंस-6 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से  'जनाजा तारिक मंसूर' नाम से पोस्टर वायरल किया गया। इसके बाद अकाउंट को निजी कर दिया गया, ताकि यह पोस्ट किसी को न दिखे, लेकिन इससे पहले लोग पोस्टर को वायरल कर चुके थे।
विज्ञापन
वायरल पोस्टर - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के 'जनाजा तारिक मंसूर' का पोस्टर वायरल होने पर प्रॉक्टोरियल टीम ने एसएस हॉल में डेरा डाल दिया। मॉरिसन हॉस्टल, बॉब-ए-सैयद से एसएस हॉल तक जनाजा निकालने की तैयारी थी। 

विज्ञापन


एएमयू-सिटीजंस-6 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से  'जनाजा तारिक मंसूर' नाम से पोस्टर वायरल किया गया। इसके बाद अकाउंट को निजी कर दिया गया, ताकि यह पोस्ट किसी को न दिखे, लेकिन इससे पहले लोग पोस्टर को वायरल कर चुके थे। पोस्टर में 15 दिसंबर 2019 को छात्रों पर बर्बरता का जिक्र है। 

शुक्रवार को तरावीह की नमाज के बाद जनाजा तारिक मंसूर मॉरिसन हॉस्टल, बॉब-ए-सैयद से एसएस हॉल तक निकलना था। इसकी जानकारी होने के बाद प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने एसएस हॉल में डेरा डाल दिया। साथ ही प्रॉक्टोरियल टीम को मॉरिसन हॉस्टल, बॉब-ए-सैयद पर तैनात कर दिया गया, ताकि यह 'जनाजा तारिक मंसूर' न निकल सके। प्राक्टोरियल टीम की सख्ती के बाद 'जनाजा तारिक मंसूर' निकालने की तैयारी धरी रह गई। इस पोस्टर से अमर उजाला का कोई संबंध नहीें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें