फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकखाने पर छापा मारना है: 'वहां कैश शॉर्ट है, मुर्गा पार्टी भी रोज हो रही है', अफसर-कर्मचारी की ऑडियो वायरल

Fri, 29 Aug 2025 02:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

12 मिनट लंबी इस ऑडियो क्लिप में डाक विभाग की कई गड़बड़ियों को उजागर किया जा रहा है। किस तरह से वहां सक्रिय दलाल आधार कार्ड बनवा रहे हैं। मोटी वसूली की जा रही है। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है उनकी ज्वाइनिंग भी लेन-देन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डाक विभाग के एक अधिकारी और कर्मचारी की बातचीत की वायरल ऑडियो क्लिप विभागीय अनियमितताओं का खुलासा कर रही है। एक अधिकारी और कर्मचारी की बातचीत में पुरदिलनगर डाकखाने पर छापा मारने की बात की जा रही है। ऑडियो क्लिप के अनुसार वहां कैश शॉर्ट हो गया है। इतना ही नहीं शाम को मुर्गा पार्टी हो रही है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है लेकिन मंत्रालय तक पहुंची शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


12 मिनट लंबी इस ऑडियो क्लिप में डाक विभाग की कई गड़बड़ियों को उजागर किया जा रहा है। किस तरह से वहां सक्रिय दलाल आधार कार्ड बनवा रहे हैं। मोटी वसूली की जा रही है। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है उनकी ज्वाइनिंग भी लेन-देन की बात कही जा रही है।

मेरी जानकारी में यह मामला एक दिन पहले ही आया है। इसकी शिकायत मेल से आई है। मंत्रालय स्तर और विभाग के उच्च स्तर पर शिकायत की गई है। इस प्रकरण की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। जांच की अपनी प्रक्रिया है वह शुरू कर दी गई है। - अवधेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, अलीगढ़ मंडल


यह है वायरल ऑडियो क्लिप में
कर्मचारी- सर, पुरदिलनगर में छापा मारना है
अधिकारी- क्या हो गया
कर्मचारी- वहां पर पहले जैसा फिर होने वाला है
अधिकारी- कैश वाला
कर्मचारी- हां कैश वाला, कैश शॉर्ट है एक लाख या 50 हजार रुपये। दूसरी बात यह कि यहां पर आधार बनते हैं दो बजे के बाद और शाम को होती है मुर्गा पार्टी।

विज्ञापन

अधिकारी- कैश रखा कहां जाता है
कर्मचारी- कैश तो शॉर्ट चल रहा है जब से ये लगा है। यहां पर अचानक जाना है। क्योंकि जैसे ही इसको पता लग जाता है कि साहब सिकंदराराऊ हैं, हसायन हैं या कचौरा हैं तो यह एक दुकानदार से कैश लेकर पूरा कर देता है।
अधिकारी- कैश सुबह पकड़ा जाए
कर्मचारी - दोपहर बाद छापा मारो, पहले जन सेवा वाले को दबोचो, वह बयान दे इसके बाद इसको (डाक कर्मी) दबोच लेना। आधार कार्ड जनसेवा केंद्र वाला बना रहा है। सबसे पहले रजिस्टर उठाना, यह 500 से हजार रुपये तक ले रहा है। उसमें मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। उनसे सिर्फ पूछना है।
विज्ञापन

(12 मिनट की इस ऑडियो क्लिपिंग में डाक कर्मचारी पर पैसे लेकर स्टाफ को अन्य डाकघरों में पोस्टिंग देने, एक लड़के को पोस्टिंग देने आदि की बात कही जा रही है।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें