फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पीएम मोदी के बर्थडे पर टीबी मरीजों के लिए सेवा-सहयोग की पहल, मिलीं 2100 पोषण पोटली

Thu, 17 Sep 2026 02:33 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पोषण पोटली के लिए लिंक लॉक्स, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल अम्मार फ्रोजन फूड्स एक्सपोर्ट्स, वेव डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड, फेयर एक्सपोर्ट्स और अल-हम्द एग्रो फूड्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सरसौल ने 2100 पोटलियों वितरित कीं।
विज्ञापन
पोषण पोटली वितरित करते स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर टीबी मरीजों के लिए सेवा और सहयोग की पहल की गई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ जिले के 2100 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री से भरी पोषण पोटली वितरित की गई। 

विज्ञापन


पोषण पोटली के लिए लिंक लॉक्स ने 200, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 200, अल अम्मार फ्रोजन फूड्स एक्सपोर्ट्स ने 400, वेव डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड ने 500, फेयर एक्सपोर्ट्स ने 400 और अल-हम्द एग्रो फूड्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सरसौल ने 400 पोटलियां उपलब्ध कराईं। इस तरह कुल 2100 पोटलियों का वितरण हुआ।

एनएएटी जांच में 83.2 प्रतिशत उपयोग
टीबी उन्मूलन अभियान में जांच और उपचार के मोर्चे पर भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 1 जनवरी से 6 सितंबर 2026 तक अलीगढ़ में 55,713 एनएएटी जांच की गईं। उपलब्ध क्षमता के सापेक्ष एनएएटी मशीनों का 83.2 प्रतिशत उपयोग दर्ज किया गया। वहीं, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) में पात्र घरेलू संपर्कों की 97.3 प्रतिशत कवरेज हुई। जिले में 13,858 पात्र घरेलू संपर्कों में से 13,484 को टीपीटी शुरू किया गया। इन संकेतकों में अलीगढ़ प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा।
विज्ञापन


पोषण के साथ मनोबल भी जरूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ पोषण सहयोग भी जरूरी है। 2100 मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराना सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का उदाहरण है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि मरीजों की जल्द पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण पर विभाग लगातार काम कर रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके माथुर ने कहा कि सेवा भावना से किया गया छोटा प्रयास भी जरूरतमंद मरीज के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें