फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: घर पर ही पता लगेगा टीबी रोग का, स्वास्थ्य विभाग को मिली पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन

Mon, 03 Nov 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह मशीन सिर्फ टीबी रोगियों के एक्स-रे के लिए नहीं बल्कि इमरजेंसी में मरीज को एक्स-रे करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को मिली पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीबी के मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिल गई है। मशीन की लागत 17 लाख रुपये है। इससे स्वास्थ्य कर्मी घर पर ही मरीजों का एक्स-रे कर टीबी रोग का पता लगा सकेंगे। पहली मशीन नगर निगम ने उपलब्ध कराई है। जल्द ही दूसरी मशीन कासिमपुर पावर हाउस से उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


2 नवंबर को महापौर प्रशांत सिंघल ने एचडीएफसी बैंक के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से यह मशीन उपलब्ध कराई है। डीटीओ डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि एक और एक्स-रे मशीन तापीय परियोजना से मिलेगा। पहले दिन 143 ऑन-साइट एक्स-रे हुए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह मशीन सिर्फ टीबी रोगियों के एक्स-रे के लिए नहीं बल्कि इमरजेंसी में मरीज को एक्स-रे करने में मदद मिलेगी।

टीबी मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन दी गई है। आने वाले दिनों में नगर निगम जल्द शहरवासियों को डायलिसिस की सुविधा देने जा रहा है।- प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें