हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव शकुन पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कहा कि जब ऐसे असुर समाज में आते हैं, तो उनका अंत निश्चित होता है। पहले रामचरित मानस पर टिप्पणी और अब महंत पर हमला इसी तरफ इशारा कर रहा है कि अब उनका अंत निश्चित है।
महंत राजू दास के साथ हुई घटना को लेकर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय बिफर उठी हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें असुर संज्ञा दी है।
विज्ञापन
पूजा शकुन पांडेय ने कहा है कि जब ऐसे असुर समाज में आते हैं, तो उनका अंत निश्चित होता है। पहले रामचरित मानस पर टिप्पणी और अब महंत पर हमला इसी तरफ इशारा कर रहा है कि अब उनका अंत निश्चित है। इसे लेकर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी है कि उन्होंने अपने इर्द-गिर्द जो संगत एकत्रित कर रखी है, ऐसी असुर संगत से वे दूरी लें।