फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ गए गड्ढे में: बिना बारिश के फिर सड़क पर बन गया तालाब, जिम्मेदारों ने बंद कर रखी हैं आंखें

Tue, 13 May 2025 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। बारिश हो या न हों सड़क तालाब सी नजर आती है। जबकि इस सड़क के निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपये खर्च हो गए। आज भी समस्या जस की तस है। हर ओर पानी ही पानी।
विज्ञापन
हर समय पानी भरा दिखता है पीएसी के पास रामघाट रोड़ का हाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने 160 मीटर की सड़क व 450 मीटर नाले के निर्माण पर सवा करोड़ रुपया खर्च होने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह पहले हुई बरसात का पानी आज भी सड़क पर भरा है और तालाब जैसा रूप ले लिया है। यहां से निकलने वाले लोगों के रोज कपड़े गंदे हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदें हैं।

विज्ञापन


पीएसी के सामने सड़क पर थोड़ी सी बारिश में भी जलभराव हो जाता था। जिसके चलते सड़क पर गहरे गड्ढों में वाहन पलटते थे। हर दिन यहां जाम लगा रहता था। जब आवाज उठी तो लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने 1 करोड़ 27 लाख का बजट जारी किया।

यह सड़क तालसपुर नाले की पुलिया से पेट्रोल पंप तक बनाकर ऊंची कर दी गई लेकिन, पीएसी की ओर ढलान दे दिया गया। अब यहां बिना बारिश भी जलभराव रहता है। जबकि पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू सहित कई वीवीआईपी का इसी रोड से आना-जाना होता है।

इस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं है। पानी भरने से यहां बड़ी समस्या हो रही है। - मोहन वार्ष्णेय

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यहां पानी भर रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब इसी पानी के कारण गड्ढे हो जाएंगे। - नीरज कुमार
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां दिन भर यहां से निकलती हैं, पर कोई ध्यान नहीं देता। - राजेश कुमार
यह समस्या दिन प्रतिदिन बड़ी हो रही है। अगर ध्यान नहीं दिया तो पहले सरीखे हालात होंगे। - राजीव गौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें