पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को एसीएम द्वितीय अंजुम बी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने रामघाट रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति से 26 किलो पॉलिथीन पकड़ी गई। उस पर 40400 रुपया जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उसे क्वारसी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उस व्यक्ति ने शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति का नाम लेते हुए बचने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। एसीएम द्वितीय ने बताया कि एक व्यक्ति से 26 किलो पॉलिथीन बरामद होने पर उस पर 40 हजार 400 रुपया जुर्माना लगाया गया है।