फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पुरानी पाइप लाइन की गड़बड़ी से दूषित पानी की हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पाइप लाइन में गड़बड़ी से दूषित पानी की आपूर्ति जीवनगढ़ के घरों में हुई। यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ लोगों ने पुरानी पाइप लाइन से कनेक्शन कटवाकर नई लाइन से जोड़ दिया और पुराने कनेक्शन को बंद नहीं किया गया। लीकेज के अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। नगर निगम द्वारा रात में लाउडस्पीकर से एनाउंस किया गया कि अभी नल का पानी इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

अलीगढ़ पुनर्गठन पेयजल योजना भाग-2 के अंतर्गत जीवनगढ़ में नई पाइप लाइन डाली गई है। यह काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है। जीवनगढ़ क्षेत्र में करीब 800 नए कनेक्शन दिए गए हैं। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जल निगम पूरे कनेक्शन नगर निगम को हैंडओवर कर देगा। पुरानी लाइन में बहुत सारे कनेक्शन हैं, जो नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। पुरानी लाइन में पानी का प्रेशर कम है। नई लाइन में ज्यादा आता है। जल निगम के जेई कुलदीप का कहना है कि कुछ लोगों ने निजी प्लंबर के माध्यम से पुराने कनेक्शन को नई पाइप लाइन से जुड़वा दिया और पुराने कनेक्शन को बंद नहीं किया। इसकी वजह से लाल पानी की आपूर्ति घरों में हुई। इसके अतिरिक्त पुरानी पाइप लाइन में कुछ जगह लीकेज है। ओपेन लीकेज को तो ठीक कर दिया गया है, लेकिन अंदर का लीकेज अभी पकड़ से दूर है। नगर निगम एवं जल निगम के कर्मचारी अंदर के लीकेज का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार था। कुर्बानी का खून नालियों में पहुंचा था। लीकेज की वजह से गंदा पानी घरों में पहुंच गया।
सुबह में हुई पानी की आपूर्ति
सुबह में कुछ लीकेज ठीक कर पानी की आपूर्ति की गई। हालांकि अभी लोग नल का पानी पीने से बच रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि जरूरत के अनुसार टैंकर पहुंचाया जा रहा है। एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार रात में लाउडस्पीकर से नल का पानी इस्तेमाल न करने की घोषणा की गई। एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया था ताकि कोई बीमार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें