फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, 2770 मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 03 Mar 2016 01:00 AM IST
aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़-हाथरस विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र) के लिए मतदान तीन मार्च को सुबह आठ से सायं चार बजे तक जनपद के 20 मतदान केंद्रों पर होगा। जबकि हाथरस के नौ पोलिंग बूथों पर भी वोट पड़ेंगे। जनपद में चुनाव के लिए समूचे क्षेत्र को छह जोन एवं 20 सेक्टरों में बांटा गया है। बुधवार को चुनाव के लिये 80 सदस्यीय पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हो गई। रिश्वत देने और लेने वालों व धमकाने वालों के विरुद्घ मामले दर्ज करने व कार्रवाई करने के लिये उड़नदस्ते गठित किये गये हैं। पीड़ित शिकायत प्रकोष्ठ के दूरभाष नंबर 0571- 2702206 पर भी सूचना दे सकता है। मतदान दिवस पर प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित कराने हेतु सीसीटीवी कैमरे तथा हर पोलिंग स्टेशन के बाहर एक बड़ी स्क्रीन लगायी जायेगी जिससे मतदेय स्थल की गतिविधियों को देखा जा सकेगा। यही नहीं वेब कैमरे से मतदान का एनआईसी की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। जनपद में पिलखना, कौड़िया गंज, अकराबाद, विजयगढ़, अतरौली, छर्रा, बिजौली, धनीपुर, लोधा, जवां, खैर, टप्पल, जट्टारी, चंडौस, इगलास, बेसवा, गौंडा, हरदुआगंज, जलाली तथा अलीगढ नगर निगम कार्यालय सेवाभवन मतदान केंद्र बनाए हैं।चुनाव में छह जोनल तो 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व्यवस्थाएं संभालेंगे। जबकि छह माइक्रो आब्जरवर पल पल की गतिविधियों पर निगाह रखेंगे। छह जोनल पुलिस अधिकारी, पांच उड़नदस्ते, पांच स्टेटिक सर्विलांस टीमें। एमएलसी चुनाव से एक दिन पूर्व पर्यवेक्षक आरडी देवकर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम की मौजूदगी में सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफर एवं वेबकास्टिंग टीम के सदस्यों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। एमएलसी चुनाव के लिए नियत 2770 वोटरों में से 164 निरक्षर हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विधानसभा पूरनचंद तिवारी ने बताया कि यदि यह वोटर अपने सहायक के लिए आवेदन करते हैं तो चुनाव आयोग के निर्देश पर इन्हें हेल्पर दिया जाएगा।मतदाता अपने पसंदीदा उम्मींदवार के नाम के सामने गणित के अक्षर 1 अथवा 2 लिखकर वरीयता दर्ज करेंगे। इसके लिये पैन भी निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें