फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नाम लिए सांसद सतीश गौतम ने साधा मशकूर पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतीश कुमार गौतम ने बिहार के समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं दरभंगा जिला के जाले विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

संगठन ने सांसद सतीश गौतम को दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। वहां से राजेश कुमार सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। 3 नवंबर को चुनाव होना है। मंगलवार को मोहिउद्दीन नगर में सांसद सतीश गौतम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कीजिए। वह जो कहते हैं, वह करते हैं। बिहार में नीतिश कुमार ने बहुत काम किया है। 15 साल पहले लालू प्रसाद का शासन था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में वे लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं जो वंदे मातरम् कहने से घृणा करते हैं। देश का विभाजन कराने वाले जिन्ना का गुणगान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें