फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कांग्रेस नेता के खिलाफ अलीगढ़ में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया की ओर से ट्विटर पर संघ-भाजपा को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। इस मामले में एएमयू की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे भाजपा के बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह के नाती ठा.अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में कांग्रेस नेता पर देश बांटने की साजिश के तहत बयान देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्वार्सी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अवंतिका कालोनी निवासी ठा. अजय सिंह का आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को अपने ट्विटर एकाउंट को खोला तो वॉल पर हरियाणा कांग्रेस के नेता पंकज पूनिया की ओर से संघ व भाजपा पर की गई अभद्र भाषा भरी टिप्पणी को देखा। आरोप है कि उन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी कर दो समुदायों के बीच भेदभाव पैदा करने का काम किया है।
देश को विभाजित करने की साजिश है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अजय सिंह ने बताया कि पूनिया ने उप्र में श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए बसों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी रार को मुद्दा बनाते हुए इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी की, जो कि सहन करने योग्य नहीं है। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले में आईटी एक्ट, भावनाएं भड़काने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें