अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि भरतपुर की सीमा पर राजस्थान से उत्तर प्रदेश आ रहे मजदूरों को अनुमति देने में यूपी सरकार ने अनावश्यक विलंब किया है। उन्होंने कहा कि 18 मई को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव को लिखे पत्र द्वारा कांग्रेस पार्टी की बसों को, जो अनुमति पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने मंगलवार सुबह 10 बजे तक बसों को लखनऊ पहुंचने का फ़रमान सुनाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाये जाने वाले कार्यक्रम में अनावश्यक देरी की है। उनके इस निर्णय से श्रमिकों की भलाई के लिए चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम में विलंब होगा ।
कांग्रेस पार्टी राहत कार्यों का विकेंद्रीकरण चाहती है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर अफसरशाही इस कार्यक्रम को विफ़ल करना चाहती है, जबकि इस प्रक्रिया में हमें बसों को जिलेवार पहुंचाने की अनुमति मिलती है तो इस कार्यक्रम को तेजी से चलाया जा सकता है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक चलाने में मदद मिलेगी।