फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में प्यार से लोग पुलिसकर्मियों को बॉबी कहते हैं...

विज्ञापन
प्रोफेसर मोहम्मद शब्बीर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

गोंडा थानाध्यक्ष एवं इगलास विधानसभा क्षेत्र के विधायक के बीच मारपीट को लेकर एएमयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. मिर्जा असमर बेग कहते हैं कि आप एक बार अपने मन में पुलिस और इंडियन आर्मी का नाम लें, फिर ध्यान दें कि आपके दिमाग में अलग-अलग कैसी छवि बनती है।
जाहिर है कि आर्मी की इमेज अच्छी बनती है। किसी से पुलिस की इमेज के बारे में पूछे। यह इमेज अचानक नहीं बनती बल्कि धीरे-धीरे अनुभव के आधार पर बनती है। पुलिस वाले विकास दुबे को बता देंगे कि हम आ रहे हैं। वह निर्दोष को पकड़ कर जेल में डाल सकते हैं। दोषी छूट जाते हैं। यही सब चीजे धीरे-धीरे इंस्टीट्यूशन इमेज बनती है। इंग्लैंड में पुलिस की इमेज इतनी अच्छी है कि वहां के लोग पुलिस वालों को प्यार से बॉबी कहते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि पुलिसकर्मी उनकी हिफाजत और मदद के लिए हैं।
विज्ञापन

गोंडा थाना प्रकरण पर प्रो. मिर्जा असमर बेग कहते हैं कि इस मुद्दे पर क्या कहा जाए, कुछ भी नया नही है। हमारे प्रदेश में तो ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती है। हालांकि प्रो. असमर बेग के कथन में ही यहां की पुलिसिंग एवं नेताओं के व्यवहार की सच्चाई छुपी हुई है। मतलब पानी सिर से ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधि व पुलिस के बीच टकराव अच्छे संकेत नहीं है। इससे तो हमारी पुरी व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो जाएगी। एक का काम कानून बनाना है और दूसरे का काम उसे लागू करना एवं उसका पालन कराना है। इनके बीच टकराव पूरे तंत्र को जोखिम में डालने के समान है। यह तो संविधान की हत्या करने के समान है। - प्रो. मो. शब्बीर, कानूनविद्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें