फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेरठ जेल भेजे गए भ्रष्टाचार के आरोपी सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
भुजपुरा इलाके में एक बदमाश के परिवार को डरा-धमकाकर वसूली करने के मामले में फंसे दोनों सिपाहियों पर भ्रष्टाचार की धारा बढ़ा दी गई है। उन्हें स्थानीय अदालत ने भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ भेज दिया है। जहां पेशी के बाद उन्हें मेरठ जेल में दाखिल कर दिया गया। अब इस मुकदमे की विवेचना सीओ तृतीय द्वारा पूरी की जाएगी।
विज्ञापन





यह मुकदमा एक जुलाई को कोतवाली के घास की मंडी निवासी आमिर की ओर से कराया गया था। मुकदमे के अनुसार सिपाही शोएब, वीरेश ने उससे व उसके परिवार से भाई को लूट के अपराध से बचाने के नाम पर कई लाख रुपये ऐंठ लिए। इस दौरान कभी अधिकारियों के नाम पर तो कभी अपनी जरूरतों के नाम पर रुपये ऐंठे।



इस दौरान उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तक किया गया। बात जब ज्यादा बढ़ गई तो वह आत्मदाह को मजबूर हुआ और घर छोड़कर रहने लगा। बाद में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। जिसकी जांच के आधार पर मुकदमा क्वार्सी में दर्ज कराया गया। इस मुकदमे में दोनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन




मगर बरामदगी के साक्ष्य न होने के कारण उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। इसी बीच आरोपियों पर पीड़ित पक्ष को धमकाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसी मामले में न्यायालय ने पुलिस के भ्रष्टाचार की धारा बढ़ाने संबंधी रिमांड के अनुरोध पर जेल से तलब किया। इन दोनों सिपाहियों पर यह धारा बढ़ाते हुए रिमांड बनाया और दोनों को मेरठ कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन




एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दोनों सिपाहियों को वहां पेशी के बाद मेरठ जेल दाखिल कर दिया गया है। वहीं अब मामले में सीओ तृतीय विवेचना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें