फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन चालकों का पुलिस से सत्यापन अनिवार्य

Tue, 02 Jun 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। स्कूल प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस वैध हो। सभी वाहनों के चालकों का पुलिस से सत्यापन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन



यह बातें पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार ने सोमवार को विकास खंड लोधा के बीआरसी केंद्र पर हुई बैठक में कहीं। एसपी ने कहा कि हर विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए और इसकी बैठकों का नियमित रिकॉर्ड रखा जाए। सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट ऐड बॉक्स और क्रियाशील अग्निशमन यंत्र हर हाल में लगे होने चाहिए।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने स्कूलों के मुख्य द्वार के सामने आगे स्कूल है, कृपया धीरे चलें, का साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाएं। बच्चों की सुरक्षा के मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें