फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस ने आठ माह में 380 गुमशुदा बच्चे खोजे

Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अलीगढ़। जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश और मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अलीगढ़ पुलिस का ऑपरेशन स्माइल वरदान साबित हो रहा है। इसके जरिये पुलिस ने आठ माह में 380 गुमशुदा बच्चे खोजे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील ने बताया कि पिछले आठ महीनों में जिले के विभिन्न थानों में कुल 456 बच्चों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस टीमों की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण इनमें से 380 बच्चों (65 बालक और 315 बालिकाएं) को सकुशल खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि शेष बच्चों के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
डीसीआरबी के माध्यम से वात्सल्य पोर्टल सहित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पोर्टलों पर रोजाना डेटा अपडेट किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बाल श्रम और तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में विशेष चेकिंग चला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें