फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले को तीन जोन में बांटेगी पुलिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए एक अहम प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत पूरे जिले की पुलिस व्यवस्था को तीन प्रमुख जोन सिटी जोन, पश्चिमी जोन और पूर्वी जोन में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन



एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार, इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करना है। सिटी जोन में शहर की आंतरिक सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कोतवाली, सिविल लाइन, बन्ना देवी, गांधी पार्क, सारसौल, देहली गेट, क्वार्सी, महुआ खेड़ा, रोरावर और महिला थाना शामिल हैं।


संकेत हैं कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का अलग से नया थाना बनता है तो उसे भी इसी सिटी जोन का हिस्सा बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव कोल विधायक अनिल पाराशर द्वारा शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी जोन में ग्रामीण और हाईवे से जुड़े बड़े थाना क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसमें खैर, टप्पल, पिसावा, चंडौस, गभाना, लोधा, गोंडा, गोरई और इगलास शामिल हैं।

जबकि पूर्वी जोन के अंतर्गत दूरदराज के इलाकों में पुलिस की पहुंच और गश्त को बढ़ाने के लिए अतरौली, दादों, छर्रा, जवां, बरला, अकराबाद, विजयगढ़, हरदुआगंज, पालीमुकीमपुर और गोधा को इस जोन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें